बांदा। शुक्रवार को को इन्दिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में जिलाधिकारी के साथ विघालय के छात्र-छात्राओं के बीच छात्र निर्माण संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जिलाधिकारी हीरालाल जी के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इसी क्रम में विघालय की उपाध्यक्षा ने भी माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों को विकास व उन्नयन के लिए एक कार्यक्रम चलाने का आवाहन करते हुए बच्चों के मार्गदशन हेतु छात्र निर्माण संवाद पर विस्तृत चचा करते हुए कहा कि जिसके जीवन में कोई उद्देश्य नहीं होता वह अपने मार्ग से भटक जाता है। इसलिए सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले हमें अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करना होगा। उसके पश्चात लक्ष्य की प्राप्ति हेत कठिन परिश्रम करना होगा तभी हम ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।डी.एम. ने बच्चों को अपने जीवन से संबधित जडी सफलताओं के बारे में चर्चा की. कि किस तरह वे ग्रामीण परिवेश पल-बढ़ कर परिश्रम के साथ अपने जीवन के उद्देश्य को पर्ण कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि बच्चों को अपने जीवन का उद्देश्य अपनी रूचि के अनसार बनाना चाहिए। उन्होनें बच्चों से आवाहन किया कि आपको एक सप्ताह के अन्दर ही अपने जीवन के उद्देश्य के विषय में जो आप बनना चाहते हैं, उसे अपने मातापिता से सलाह कर एक पेज में लिखकर अपनी कक्षाध्यापिका को देंगें। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सभी बच्चो को अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। हमेशा सादा जीवन-उच्च विचार के मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। बच्चों को मोबाइल फेन से बहुत दूर रहना चाहिए। इसका उपयोग केवल शिक्षण कार्य हेतु करना चाहिए। सबको समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपना सारा कार्य समय सारिणी के अनुसार करें तो आपको कम मेहनत में ज्यादा सफलता मिलेगी। साथ ही सभी को पौधारोपड़ कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिये कहा। पानी की समस्या से निदान पाने के लिये जल संरक्षण पर बल देने को कहा।
लक्ष्य प्राप्ति के लिए करना होगा कठिन परिश्रमः डीएम